Google Play Store में Fake Apps से बचने के सरल उपाय

आज के दिन लगभग गूगल के प्ले स्‍टोर पर हर तरह की ऐप मौजूद है। आप उसे फ्री में यूज कर सकते हो। इसके लिए बस आपको एक जीमेल की आईडी से खाता शुरू करना है और फिर किसी भी नई या पुरानी ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
google play store fake apps se kaise bache
image source
यहां तक तो हमें बात ठीक लगती है। लेकिन हमारे यहाँ पर कुछ फेक ऐप भी बनाई जाती है और उन्हें गूगल प्‍ले स्‍टोर में डाल दिया जाता है ताकि आपकी जानकारी को निकाल लिया जा सके। जो की असली ऐप से मेल खाती हुई दिखती है। जिसका यूज करके आप उस में फस जाते हो।
तो आप अगर उन्हें नहीं पहचानेंगे तो आपको नुकसान का सामना भी करना पड सकता है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन फेक ऐप्स को पहचानने की जानकारी देने वाले हैं।
1. जब भी आप कोई ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड करें तो सबसे पहले देखने वाली बात यह है कि आप पहले उसके पब्लिशर को जरूर देख लें। क्योंकि कई बार आपको फँसाने के चक्कर में कोई भी ऐप बनाकर डाल देता है सेम नाम से। और यह ज्यादातर बैंक से सम्बन्धित ऐप्स में बहुत ज्यादा होता है।
image source
2. जब भी ऐप को इंस्टॉल करें तो उससे पहले उस ऐप रिव्यू जरूर चैक कर ले ताकि आपको उस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। लोगों के द्वारा दिये जाने वाले रिव्‍यू से उस ऐप के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है।
3. ये स्टेप करने के बाद आप ऐप के Read more टैप में जाकर जरूर दे लें। वहां पर ऐप से सम्बन्धित जानकारी आपको मिल जायेगी जिससे की आप कहीं भी सर्च करके ढूंढ सकते हो। और इसमें एक देखने वाली बात यह भी है की आप उस ऐप को अपलोड करने की डेट को जरूर चैक कर ले।  जिससे पता चल जाये की ऐप नई है या पुरानी।
4. आजकल बैंको के लिए नई नई ऐप आ रही हैं जिसमें की उनके वास्तविक ऐप को डाउनलोड करना जरूर होता है। इसीलिए जब भी कोई ऐप डाउनलोड करो तो उसके नाम को अच्छी प्रकार से देख लें,  क्योंकि उसमें भी फर्क हो सकता है।
तो दोस्तों ये थी कुछ टिप्स आपके बचाओ के लिए,  अगर पसंद आये तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.