गुड खाने के 11 लाजवाब फायदे जिससे शरीर रहेगा एक दम फिट

गन्ने के रस को पकाकर बना गुड बनाया जाता है। और गुड सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हमने पहले गन्ने के खेतो के आस-पास बड़ी बड़ी कड़ाइयों मे पकते देखा है जिन्हें कोल्हू कहते हैं। वहां पर गुड बनाया जाता था।
gud khane ke kya kya fayde hai
image Source
लेकिन आज गुड मशीनों से भी बनाया जाने लगा है। लेकिन मशीनों से बने हुए गुड का स्वाद पहले वाले तरीके से बने गुड के जैसा नहीं होता। लेकिन गुड के बहुत सारे फायदे भी होते हैं। आज यहां पर इसके फायदों के बारे में लिखा जा रहा है।

गुड़ खाने के 11 क्या क्या है लाभ

 
1. जिन व्यक्तियों को ज्यादातर गैस की परेशानी रहती है उन्हें हर रोज थोड़ा गुड खाना चाहिए। इससे उनकी गैस की समस्या दूर हो जायेगी।
2. खाने के बाद के बाद अक्सर हमें
मीठा का दिल करता है। इसमें आप गुड खायें तो आप बहुत स्वास्थ्य रह सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
3. गुड खाने से भोजन जल्दी पचता है और हमारे शरीर की पाचन क्रिया भी सही रहती है।
4.  गुड़ हमारे शरीर के खून को भी साफ़ करता है। इसलिए यह खून साफ करने के लिए बहुत जरूरी है और गुड मेटाबॉल्जिम को ठीक करता है।
5. गुड को हर रोज एक गिलास दूध के साथ सेवन करने से हमारे पेट को ठंडक प्रदान होती है। जिससे पेट की गैस की दिक्कत नहीं होती।
6. गुड़ के अन्दर आयरन का मुख्य रूप से पाया जाता है। इसलिए गुड एनीमिया के मरीजों को बहुत फायदा पहुँचाता है। ज्यादातर ध्यान दिया जाये तो गुड का सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है।
7. गुड हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड के अन्दर से खराब टॉक्सिन को हटाता है। जिससे हमारी त्वचा दमकती है और हमें त्वचा में मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
8. गुड़ की तासीर गर्म मानी जाती है इसलिए इसका गुड खाने से जुकाम और खांसी में  भी आराम मिलता है। जुकाम होने के दौरान अगर आप गुड़ को सीधे ही नहीं खाना चाहते हैं तो आप इसकी चाय बनाकर भी ले सकते है।
9. गुड एनर्जी के लिए बहुत ही आवश्यक है और ज्यादा थकान और कमजोरी आने पर इसका सेवन करने से आपकी एनर्जी बढ़ जाती है।
10. गुड़ खाने से हमारे शरीर के टेंपरेचर नियंत्रित रहता है। गुड के अन्दर एंटी एलर्जिक तत्व हैं। इसलिए यह दमें के मरीज के लिए काफी फायदेमंद होता है।
11. गुड का सेवन करने से हमें जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। हर रोज़ गुड़ के साथ अदरक खाने से हमारे जोडों के दर्द की समस्या दूर हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.