ये 5 धार्मिक ऐप्स स्मार्टफोन में ईश्वर भक्ति दिखा सकते हैं

पीछे हमने एक पोस्ट व्रतों की कथाओं के बारे में लिखी थी। जिसमें आपको ऐसे ऐसे ऐप्स के बारे में बताया था जिसमें आप अपने स्मार्टफोन से ही सभी व्रतों की कथाएं पा सकते थे। आज भी कुछ ऐसी ही प्रकार की ऐप्स के बारे में बताएंगे जो बहुत ही उपयोगी हैं। ये ऐप्स धार्मिक हैं यानी की इनके अन्दर आपको आरती, ईश्वर की चालीसा, भजन, हिन्दू धर्म के बारे में और शास्त्रों के श्लोक, सूक्ति आदि के बारे में बहुत ही अच्छी तरह से पढ़ने को मिलेंगे। जिससे आपका ईश्वर में विश्वास और भी अटूट हो जायेगा।

Top 5 dharmik apps in hindi

 

शिव आरती, चालीसा और शिव स्त्रोतों के जरिये महाशिवरात्रि की पूजा को सार्थक बना चाहते हैं तो यह ऐप जरूर डाउनलोड करें लें। इस ऐप से स्मार्टफोन के जरिये ओम् नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए अपने घर के अन्दर धार्मिक वातावरण बनाएं । इस ऐप के अन्दर दिए गए श्लोकों, गीतों और छंदों की सूची लंबी है। जिनमें शिव की स्तुति, लिंगाष्टक और शिव की महिमा, नटराज शिवस्तुति, शिव सहस्त्र सब कुछ शामिल हैं।
हिंदू धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी पाने के लिए इस ऐप को डाउनलोड करना बहुत जरूर है। यह ऐप आपके लिए हिन्दुओं के बारे में हर प्रकार जानकारी का खजाना है। हिंदुत्व के देवी-देवताओं की कहानियां, पौराणिक गाथाएं, मंदिर, त्योहार, व्रत आदि के बारे में काफी जानकारी मिलेगी । भगवद्गीता, रामायण, महाभारत और कई चालीसा,  आरतियां भी मिल जाती है।
हमारे हिंदू धर्म के अन्दर हमारे देवी-देवताओं की पूजा के लिए संस्कृत में लिखे गए श्लोकों का बहुत खास महत्व है। लेकिन बहुत बार इन्हें याद रखना मुश्किल हो जाता है। इस ऐप के मदद से आप संस्कृत के श्लोकों को याद रखने की उलझन से बच जाएंगे। क्योंकि यहाँ पर सभी श्लोक लिखित के साथ ध्वनि में भी उपलब्ध हैं।और ऑडियो आने पर इसमें स्क्रीन पर अक्षर भी चलते रहते हैं।
4. Bhagavat Gita Free
भगवद्गीता हिंदू धर्म के प्रमुख तथा लोकप्रिय ग्रंथों में से एक है। इंटरनेट पर इसका डिजिटल रूप में भी आपको श्रद्धा-भक्ति के आनंद में सरोकार हो सकता है। इस ऐप में गीता के सभी 18 अध्याय और 701 श्लोक गये हैं। आप अगर चाहें तो श्लोकों को बार-बार सुन सकते हैं। और अपने पसंदीदा श्लोकों को बुकमार्क करके उसे प्लेलिस्ट में डाल सकते हैं। श्लोकों के ऑडियो के साथ आपको संस्कृत टेक्स्ट भी मिलते हैं और इनका अंग्रेजी अनुवाद भी मिल जायेगा।
आपको कैसा लगेगा की सभी भजन आपको अपने ही फोन में मिल जाए। आपको कही से लेने की जरूरत नहीं है। यहां इसमें आपको बहुत सारे भजन मिल जायेंगे। यह ऐप भजनों का खजाना है। बस आपको सबसे पहले इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड कर करना है। ये ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको नई सीडी खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.