इस ट्रिक से आसानी से पता लगाएं किसी की भी उम्र

आपको पता होगा की हम जब छोटे थे तो आपसे में कुछ ट्रिक्स को अपनाकर खेलते थे। जब हमें नहीं पता था की ये ट्रिक्स होती है किसी भी अनजान चीज को उजागर करने के लिए। बचपन में बहुत सारी ऐसी ही शैतानियाँ करते थे।
उन सभी शैतानियाँ के बारे में आज पता चला कि वो सब शैतानियाँ नहीं होती थी वो हमें कुछ सिखाने के लिए किए जाती थी। लेकिन जब बच्चे थे। केवल खेल ही समझते थे।
आज उन बच्चों की ही ट्रिक्स को लेकर आये हैं जिसे प्रयोग करके आप किसी भी व्यक्ति की आयु का पता लगा सकते हो। किसी भी व्यक्ति की आयु का पता लगाने का यह बहुत आसान तरीका है।
Kisi ki umar ka pata kaise lagaye

आओ खेल खेल में जाने किसी की भी उम्र।…

1. अगर किसी की भी उम्र जानने के लिए पहले उस व्यक्ति से अपनी उम्र के पहले अंक को 5 से गुणा करने को कहें। चलो एक उदाहरण लेते है। मान लो किसी की उम्र 25 साल है तो उसकी उम्र का पहला अंक हुआ 2, अब इस दो को 5 से गुणा करें। गुणा करने पर यह 10 हो जाता है।
2.  अब आपने उस से इस गुण के गुणनफल में 3 जोड़ने हैं। जैसे 10 में 3 जोड़ने पर वह 13 हो जाता है।
3. अब उस व्यक्ति से आपको इस योग को दोगुना करने को कहना है। जैसे 13 का दोगुना 26 हो गया।
4. दोगुना करने पर जो भी अंक प्राप्त हो आपको उस से उस अंक में अपनी उम्र के दूसरे अंक (पिछला अंक) जोड़ने को कहें। जैसे दोगुना करने पर 26 प्राप्त है तो आपको इसमें अपनी असली उम्र का पिछला अंक जोडना है। जैसे आपकी उम्र 25 थी तो पिछला अंक 5 है ये आपको जोडना है। 26+5=31 हो जाता है।
5. अब उस व्यक्ति को ये गुणा, जोड और दोगुना से प्राप्त संख्या पूछे। संख्या बताने पर आपको उस संख्या में से 6 छटा देना है। और घटाने पर आपको जो संख्या प्राप्त होगी वही उसकी असली उम्र है। जैसे की संख्या हमारे पास 31 आई थी तो इसमें से आप 6 घटा दीजिए तो आपके पास असली उम्र का पता लग जाता है जो की 25 थी।
ऐसा ही कोई भी संख्या लेकर कर सकते हैं। आपको उम्र का सही पता लग जायेगा। क्यों है ना मजे का खेल।

2 Replies to “इस ट्रिक से आसानी से पता लगाएं किसी की भी उम्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.