भारतवाणी – भारतीय भाषाओँ में ज्ञान सामग्री संग्रह

BharatVani

 

भारतवाणी – भारतीय भाषाओँ द्वारा ज्ञान

भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों और भारतीय विश्व विद्यालयों और शिक्षा संस्थानों के साथ मिल कर भारतीय   भाषाओँ में उपलब्ध ज्ञान को डिजिटल रूप में सहेजने और सबको उपलब्ध करवाने के लिए बने प्रकल्प का नाम है – भारतवाणी

 

इस पर इंटरनेट पर निम्न वेब पते के माध्यम से पहुंचा जा सकता है:

भारतीय भाषाओँ में ज्ञान संग्रह

इस पोर्टल के माध्यम से देश के विभ्भिन शिक्षा संस्थानों, पुस्तकालयों, शिक्षा बोर्ड और अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के पास डिजिटल और नॉन-डिजिटल रूप में उपलब्ध पाठ्य सामग्री, पुस्तकें और अन्य रूप में उपलब्ध ज्ञान को पीडीएफ और टेक्स्ट के डिजिटल रूप में बदल कर उपलब्ध करवाया जाएगा।
ये सभी ज्ञान सामग्री की पोर्टल अभी 22 अनुसूचित भाषाओं में शुरू की गई है और 100 से अधिक भाषाओं को शामिल करने के लिए कार्य चल रहा है।
भारतीय भाषाओँ में ज्ञान

निम्न प्रकार की सामग्री होगी इस पोर्टल पर

भारतवाणी परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में सामग्री का प्रकाशन किया जाएगा-
    • पाठ्य पुस्तक कोश: भाषानुसार विभिन्न विषयों के पाठ्य पुस्तकों का संचय
    • ज्ञान कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित विश्वकोशों का संचय (अंकीकरण की प्रक्रिया जारी)
    • शब्द कोश : विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित एकभाषी, द्विभाषी एवं बहुभाषी कोशों का संचय
    • भाषा कोश : भाषा अधिगम या उससे संबंधित पुस्तकों का संचय
    • सूचना प्रौद्योगिकी कोश : टीडीआइएल द्वारा विकसित विभिन्न भाषाओं से संबंधित सॉफ्टवेयर के लिंक
    • बहुमाध्यम कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित श्रव्य एवं दृश्य सामग्री का संचय

इस वेबसाइट का उद्देश्य अलग-अलग भारतीय भाषाओं में प्रिंट और अन्य प्रारूपों में उपलब्ध सभी सामग्री को प्रकाशित कर डिजीटल और ऑनलाइन खोजने योग्य पाठ के रूप में पोर्टल पर डाल दिया जाए।

यहाँ आप किसी शब्द का देश की अनेक भाषायों में अर्थ एक साथ खोज सकते है।

 

कैसे प्रयोग करें इस पोर्टल की डिजिटल ज्ञान सामग्री

इस पोर्टल पर उपलब्ध पुस्तकों, पाठ्य सामग्री, मल्टी मीडिया सामग्री एंड अन्य डिजिटल ज्ञान तक पहुँचने के लिए आपको इस पोर्टल पर जाकर जिस भाषा में सामग्री पढ़ना चाहते है उसे चुनना होगा और फिर उस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।

सीधे रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न लिंक पर जाएँ:
http://bharatavani.in/register/

भारतवाणी तक मोबाइल ऐप से पहुंचे

भारतवाणी मोबाइल ऐप

आप अपने एंड्राइड मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करके भी भारतवाणी की ज्ञान सामग्री तक पहुँच सकते है। इसके लिए निम्न लिंक पर ऐप डाउनलोड करें:
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.bharatavani.bharatavani

2 Replies to “भारतवाणी – भारतीय भाषाओँ में ज्ञान सामग्री संग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.