इंटरनेट पर कंप्यूटर स्क्रीन शेयर करने का तरीका और सॉफ्टवेयर

इंटरनेट पर आप अपनी कंप्यूटर की स्क्रीन किसी के साथ शेयर करना चाहते है या मित्र के कंप्यूटर की स्क्रीन का नियंत्रण ले कर उसके कंप्यूटर पर कोई कार्य करना चाहते है, तो आपको ये तरीका जानना होगा|

इंटरनेट पर कंप्यूटर शेयर कैसे करें?

आइये जानते है कि कैसे इंटरनेट के माध्यम से किसी कंप्यूटर को शेयर कर एक दुसरे के कंप्यूटर पर कोई कार्य संपन्न किया जा सकता है|

  1. इसके लिए इस वेबसाइट पर जाएँ : https://www.mikogo.com/
  2. यहाँ नाम, ईमेल आईडी दे कर अपना मुफ्त अकाउंट बनायें|
  3. फिर इस वेबसाइट पर उपलब्ध इस डाउनलोड लिंक पर जाकर, इसका सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लें|
  4. डाउनलोड होने के बाद MIKOGO सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर पर इनस्टॉल कर लें| इस सॉफ्टवेयर को अपने और मित्र दोनों के कंप्यूटर पर इनस्टॉल कर लें|
  5. इनस्टॉल होने के बाद, इस MIKOGO सॉफ्टवेयर को दोनों कंप्यूटर में डेस्क टॉप आइकॉन या स्टार्ट मेनू में जाकर प्रारंभ करें, इससे आपको निम्न स्क्रीन दिखाई देगी|
  6. जिस कंप्यूटर की स्क्रीन शेयर करना वहां “स्टार्ट बटन > Start Session बटन” पर क्लिक करें|
  7. कुछ ही देर में आपका ‘सेशन’ प्रारंभ हो जायेगा और आपको निम्न स्क्रीन दिखाई देगी|
  8. अब जिसके साथ आप कंप्यूटर की स्क्रीन साझा करना चाहते है, 
    • उन्हें यह Session Number (सेशन नंबर ) भेज दें|
    • उस कंप्यूटर पर भी MIKOGO सॉफ्टवेयर प्रारंभ करें और उसमें लॉग इन करें 
    • फिर, MIKOGO सॉफ्टवेयर में निम्न बटन पर क्लिक करें
    • दुसरे कंप्यूटर से जो सेशन नंबर भेजा गया है, उसे यहाँ डाल कर Join Session बटन पर क्लिक करें
    • इसके बाद आप उस पहले कंप्यूटर की स्क्रीन देख पाएंगे
    • उस कंप्यूटर की स्क्रीन का नियंत्रण लेने के लिए उस व्यक्ति से कहें की वह अपने कंप्यूटर के MIKOGO सॉफ्टवेयर के control विकल्प में जाकर आपका नाम चुन ले
इस प्रकार आप MIKOGO Software के माध्यम से मुफ्त में इंटरनेट पर किसी भी कंप्यूटर की स्क्रीन साझा कर उसका प्रयोग कर सकते हो|

8 Replies to “इंटरनेट पर कंप्यूटर स्क्रीन शेयर करने का तरीका और सॉफ्टवेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.